मुंबई: सिलेंडर में विस्फोट के बाद लगी आग, नौ लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

demo image

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के चेंबूर इलाके में बृहस्पतिवार को सुबह तरल पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर में विस्फोट होने से कम से कम नौ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि चेंबूर के सी जी गिडवानी मार्ग पर स्थित एक मंजिला मकान में सुबह करीब साढ़े सात बजे यह घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि रसोई गैस के सिलेंडर में विस्फोट होने से वहां आग लग गई, जिससे मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारी ने बताया कि घायलों में दो नाबालिग हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को गोवंडी इलाके में स्थित सरकारी शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ये भी पढे़ं- यूपी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार, उनका संघर्ष लाया रंग: प्रियंका गांधी वाड्रा

 

संबंधित समाचार