सीएम योगी ने सभी अधिकिारियों की बुलाई बड़ी बैठक, कई विभागों के कार्यां की शुरू हुई समीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदर्श आचार सहिंता समाप्त होने के बाद सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक भी बुलाई है। सरकारी आवास पर चल रही इस बैठक में कई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यो की समीक्षा की जा रही है। इस बैठक में अलग-अलग प्रकार की सरकारी योजनाओं की भी समीक्षा की जा रही है।

समीक्षा के बाद जिन अधिकारियो की प्रगति धीमी होगी उनको चेतावनी भी दी जा सकती है। वहीं पूर्व में जो कार्रवाई बाकी है उस पर भी चर्चा हो रही है। इस बैठक में लखनऊ के अकबर नगर स्थित धवस्तीकरण के मामले को रखा गया है। यहां अधूरी कार्रवाई अब पूरी हो सकती है। जल्द ही संबधित विभागों को अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया है। 

सूत्रों का कहना है कि कुछ लापरवाह अफसरों पर एक्शन भी लेने की तैयारी है। ये बैठक सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुई है जो कि काफी देर तक चल सकती है। इस बैठक में पीडब्ल्यूडी विभाग, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, पर्यटन विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, ग्राम विकास विभाग सहित सभी विभागों के प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। कई जिलों से भी अधिकारी आनलाइन जुड़े हैं। 

ये भी पढ़े:- मुख्यमंत्री योगी ने अपने सरकारी आवास पर लगाया 'जनता दर्शन', बोले- आमजन के कार्यों में अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं

संबंधित समाचार