प्रतापगढ़: विवाह समारोह में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्ष में हुई जमकर मारपीट, एक की मौत
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक विवाह समारोह में डीजे पर डांस करने को लेकर हुयी मारपीट में एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि क्षेत्र के ग्राम रायपुर कला निवासी राम प्रसाद सरोज की पुत्री पिंकी की बारात बीती रात अंतू क्षेत्र से आयी थी।
विवाह समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गये और मामूली कहासुनी कुछ देर में मारपीट में तब्दील हो गयी। इस दौरान बारात पक्ष के रोहित सरोज के सिर में गंभीर चोटें आयीं जिसे अस्पताल ले जाया गया मगर उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें:-विभागों में रिक्त पदों के लिये नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो: सीएम योगी ने दिए निर्देश
