बरेली: 'पापा ठेले पर बुला रहे हैं...', किशोरी को बाइक पर बैठाकर युवक फरार, परिजन कर रहे तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। एक किशोरी के घर पर आकर युवक ने कहा कि उसके पिता उसे अपने चाट के ठेले पर बुला रहे हैं और बाइक से लेकर फरार हो गया। जब किशोरी की मां को यह बात पता लगी तो उसने यह बात अपने पति को बताई। जिसके बाद किशोरी को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

युवती के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा कर बेटी को बरामद करने की मांग की है। थाना बिथरी चैनपुर के गांव निवासी युवक ने बताया कि वह चाट का ठेला लगाने का काम करता है। उसके यहां संजीव कुमार पुत्र अमरजीत सिंह निवासी घुरघुर कई बार आ चुका था। 3 जून को संजीव कुमार उसके घर पर आया और उसकी बहू से कहा कि उसकी बेटी नाबालिग को उसके पिता ठेले पर काम से बुला रहे हैं।

ये कहकर बुला ले गया। उसकी बेटी ने संजीव पर विश्वास कर लिया और वह उसे लेकर चले गए। जब उसकी पत्नी घर पर आई तो उसे पता चला कि संजीव उसकी बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है। उसने कई जगह बेटी को तलाश किया, लेकिन उसकी बेटी का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित पिता ने संजीव के खिलाफ थाना बिथरी चैनपुर में बेटी को भगा कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: CMO कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी को एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार, पेंशनर से करता था वसूली

संबंधित समाचार