बरेली: मिशन शक्ति और कोरोना के प्रति किशोरियों को किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने मंगलवार को किशोरियों को स्वस्थ और सजग बनाने के लिए करेली के प्राथमिक विद्यालय में किशोरी दिवस मनाया। इसमें 30 से अधिक किशोरियों को मिशन शक्ति और कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही हाथ धोने का सही तरीका भी बताया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता सागर …

बरेली, अमृत विचार। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने मंगलवार को किशोरियों को स्वस्थ और सजग बनाने के लिए करेली के प्राथमिक विद्यालय में किशोरी दिवस मनाया। इसमें 30 से अधिक किशोरियों को मिशन शक्ति और कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही हाथ धोने का सही तरीका भी बताया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता सागर ने किशोरियों को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किशोरियों को वूमेन पावर हेल्पलाइन के लिए 1090, चाइल्डलाइन के लिए 1098, स्वास्थ्य सेवा के लिए 102, एंबुलेंस सेवा के लिए 108, महिला हेल्पलाइन के लिए 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 नंबरों की जानकारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता मेसी ने किशोरियों को माहवारी के दौरान ध्यान रखने योग्य बातों की विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर किशोरियों का वजन और लंबाई मापी गई। इसके बाद उम्र, लंबाई और वजन के हिसाब से बीएमआई निकाला गया। जिन किशोरियों का वजन कम निकला उन्हें अतिरिक्त आहार लेने की सलाह दी गई। सभी किशोरियों को आयरन की गोली खिलाई गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सहायिका रामबेटी, शारजहां, तारावती आदि ने सहयोग दिया।

संबंधित समाचार