लखनऊः पुलिस मुठभेड़ में 35 हजार का इनामी डकैत गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: गुरूवार को देर रात मुठभेड़ के दौरान 35 हजार के इनामी और शातिर डकैत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिन पहले ही डकैत ने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर किराना दुकानदार से 3.50 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

3.50 लाख की हुई थी लूट

डीसीपी वेस्ट डॉ. दुर्गेश कुमार की टीम और क्राइम ब्रांच की टीम किराना व्यापारी हरद्वारी लाल वर्मा से लूट के मामले में फरार चल रहे डकैत राजीव श्रीवास्तव निवासी मीट चौराहा फैजुल्लागंज, थाना मड़ियांव की तलाश कर रही थी। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक डकैत पर उस पर 35 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। गुरुवार रात करीब एक बजे टीम को मुखबिर से सूचना मिली की डकैती वजीरगंज क्षेत्र में कारगिल शहीद पार्क के पीछे मौजूद है। टीमों ने घेराबंदी की तो आरोपी फायरिंग करते हुये भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में गोली मार कर आरोपी के पास से बाइक, तमंचा, बैग जिसमें लूट के रुपये रखे हुए थे और कपड़े बरामद किया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर साक्ष्य इकत्रित किया। घायल डकैत को गिरफ्तार कर इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ेःपोस्टमार्टम रिपोर्ट : बेटे की गला दबाने और मां की हैंगिंग से मौत की पुष्टि, बहनोई पर लगाया आरोप

 

संबंधित समाचार