प्रयागराज: सुबह टहलने निकली बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। यमुना नगर के करछना में शुक्रवार सुबह टहलने निकली वृद्धा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे  उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और औपचारिकताएं पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करछना थाना क्षेत्र के हिंदूपुर गांव निवासी पर्वत सिंह की पत्नी फूलकली (67) शुक्रवार सुबह घर से टहलने निकली थी।

लगभग साढ़े छह बजे कस्बा करछना स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के सामने वह पहुंची ही थीं कि अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वृद्धा के बाद एक कार में भी टक्कर मारी। इससे कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

परिजन भी जानकारी पाकर वहां पहुंच गए और वहां रोने बिलखने लगे। सूचना पाकर करछना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मस्जिद के सामने सींचपाल की चाकू से गोद कर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव