बरेली: अमृत विचार के पौधा वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए वन मंत्री, कार्यालय पर पौधे बांटकर लोगों को किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार।तो खामियाजा सभी को भुगतना पड़ता है। लोग बढ़ती गर्मी से परेशान हैं, जिसकी बड़ी वजह पेड़ों का कम होना है।

लिहाजा, जरूरी है कि हम पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाएं। लोगों को अपने घरों में, किसानों को अपने खेत की मेड़ पर पेड़ लगाने की जरूरत है। पेड़ ऐसे लगाए जाएं, जिनसे छाया मिल सके। इसमें कोई शक नहीं कि विकास के चलते पेड़ों का कटान हुआ है, लेकिन हर साल बड़ी तादाद में पौधरोपण किया जा रहा है।

पिछले साल भी प्रदेश में 35 करोड़ पौधे रोपे गए। पेड़ लगाने से ज्यादा जरूरी है पेड़ों को बचाना। जुलाई महीने में वन महोत्सव के दौरान लोग पौधे लगाएं। कहा कि पेड़ पौधे कार्बन डाई ऑक्साइड लेते हैं और हमें ऑक्सीजन देते हैं।

कार्यक्रम में लोगों को फलदार, औषधीय और धार्मिक महत्व वाले पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान अमृत विचार बरेली के संपादकीय प्रभारी नवीन गुप्ता, डीजीएम अनिरुद्ध त्यागी, विपणन 
प्रबंधक आशीष शर्मा, सिटी प्रभारी विश्वदीपक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 

संबंधित समाचार