छह दिवसीय प्रवास पर कल झूंसी आश्रम पहुंचेंगे पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद
झूंसी/प्रयागराज,अमृत विचार। गोवर्धनमठ पुरी ओडिशा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का आगमन आठ जून को हो रहा है। शंकराचार्य शनिवार को पश्चिम बंगाल से सीधे प्रयागराज पहुंचेंगे। वह नई झूंसी स्थित अपने शिवगंगा आश्रम में 14 जून तक प्रवास पर करेंगे। शंकराचार्य जी के आगमन एवं प्रवास को लेकर शिवगंगा आश्रम की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके प्रवास के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। सुबह साढ़े ग्यारह बजे से दर्शन दीक्षा एवं संगोष्ठी और शाम 5 बजे से हिंदू राष्ट्र धर्म सभा का आयोजन होगा।
