बाराबंकी: ऑक्सीजन प्लांट विस्फोट में मृतक के परिवार को मिली सहायता
12 लाख की दी धनराशि, हर माह संस्थान देगा सात हजार
सतरिख/ बाराबंकी, अमृत विचार। सारंग ऑक्सीजन प्लांट सफेदाबाद में विस्फोट का शिकार हुए श्रमिक की पत्नी को प्लांट प्रबंधन ने 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इसके अलावा उसकी पत्नी को हर महीने सहायता देने का आश्वासन दिया है।
सतरिख थाने के मनेरा गांव निवासी लालजी यादव सफेदाबाद स्थित ऑक्सीजन प्लांट में श्रमिक था। 13 मई 2024 को प्लांट में विस्फोट हो गया था, जिससे विस्फोट में लालजी यादव की मौत हो गई थी। इससे उसके परिवार के सामने जीविका चलाने का संकट खड़ा हो गया था। लाल जी की पत्नी सरिता देवी ने बताया कि प्लांट प्रबंधन की ओर से सहायता के रूप में 12 लाख रुपए का चेक दिया गया है। इसके अलावा हर महीने 7 हजार रुपए आजीवन देने का आश्वासन मिला है। महिला ने बताया कि परिवार में कमाने वाले पति ही थे।,उनकी मौत के बाद बच्चों की रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था। सहायता से परिवार की गृहस्ती चलाने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें -आश्रम पद्धति विद्यालयों में 1.38 करोड़ का घोटाला, एसआईटी की जांच में हुआ खुलासा
