आश्रम पद्धति विद्यालयों में 1.38 करोड़ का घोटाला, एसआईटी की जांच में हुआ खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। आश्रम पद्धति विद्यालयों में 1.38 करोड़ का बड़ा धांधली सामने आई है। राज्य विशेष अनुसंधान दल (एसएसआइटी) की जांच में इसका खुलासा शुक्रवार को  हुआ है। इस जांच के बाद मौजूदा जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य भी मामले में दोषी पाये गये हैं।

मालूम हो कि प्रयागराज में चार विद्यालयों में भोजन का प्रबंध ग्रामीण विकास सेवा संस्थान अलीग नाम की संस्था चला रही थी। संस्था के साथ किए गए लेन-देन में प्रधानाचार्य व जिला समाज कल्याण अधिकारी दोषी पाए गये। एसएसआइटी के रिपोर्ट मांगने पर विद्यालय से लेन-देने से जुड़े दस्तावेजों को गायब कर दिया गया। 23 जून 2023 को प्रयागराज के नवाबगंज थाने में तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र कुमार सिंह ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। 

जिसके बाद जांच में यह बात सामने आई थी कि रेनू सिंह ने नियम के अनुरूप आवासीय भत्ता लिया था। इतना ही नहीं अन्य कई विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाचार्य अमित कुमार शुक्ला, छोटेलाल, जीतलाल पटेल के अलावा चारों विद्यालयों के पटल सहायकों व विद्यालयों में विभिन्न सामग्री की आपूर्ति करने वाली संस्थाओं के साथ मिलीभगत कर 1.38 करोड़ रुपये का घोटाला किया था। जिसके बाद एसएसआइटी ने आरोपित प्रवीण कुमार सिंह, रेनू सिंह, अमित कुमार शुक्ला, छोटेलाल व जीतलाल पटेल समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें -सुलतानपुर: एरियर व वेतन विसंगति को लेकर लेखाधिकारी से मिला संघ

संबंधित समाचार