प्रयागराज : पठारी क्षेत्र में जल स्तर गिरने इस गहराया पेयजल का संकट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नारीबारी जल निगम से पेयजल आपूर्ति न होने से मचा हाहाकार, हैंड पंप उगल रहे हवा, कुएं और तालाब सूखे

बारा/नैनी, अमृत विचार : पठारी क्षेत्र में मई, जून की भीषण गर्मी में अब हैंडपम्प पानी की जगह हवा उगल रहे हैं। कुएं, तालाब  सब सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं। शिकायतों के बाद भी अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर निगम 

नारीबारी जलनिगम से पेयजल आपूर्ति न होने से क्षेत्र के नारीबारी, सुरवल, गन्ने, मवैया, कोहडिया, भारत नगर, खुझवा, लोहगरा सहित दर्जनों गांवों में लोग बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। नागरिकों ने इस बाबत अवर अभियंता अजीत मौर्या से बात किया तो उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्र शंकरगढ़ में आपूर्ति के चलते नारीबारी क्षेत्र में आपूर्ति बन्द है।

जबकि ग्रामीणों ने अवर अभियंता नगरीय श्यामबाबू पाल से बात किया तो दो घण्टे सुबह दो घण्टे शाम को नारीबारी क्षेत्र में आपूर्ति देने का आश्वासन दिया था। किन्तु कर्मचारियों की लापरवाही से दर्जनों गांवों के लोग बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने अविलंब पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग किया है।

ये भी पढ़ें -Kangana Ranaut Slapped : ...तब कहां थे नैतिकताएं पढ़ाने वाले लोग, CISF महिला के सपोर्ट में उतरे पहलवान बजरंग पूनिया

संबंधित समाचार