भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के बूथ पर भाजपा को मिले सर्वाधिक 316 वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहात विधान सभा क्षेत्र स्थित आवास और गांव में भी भाजपा को अधिक वोट मिले

अमृत विचार, मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के बूथ पर भाजपा को सपा से 88 वोट अधिक मिले हैं। यहां सपा को 228 तो भाजपा को सर्वाधिक 316 वोट मिले हैं। विल्सोनिया इंटर कालेज का यह बूथ नंबर 249 मुरादाबाद देहात विधान सभा क्षेत्र में आता है। लेकिन कुछ लोगों ने नगर विधान सभा क्षेत्र की बूथ वार मिले वोटों की सूची वायरल करके 239 नंबर बूथ को प्रदेशाध्यक्ष का बूथ होना बताया था।

जबकि कांठ विधान सभा क्षेत्र में स्थित उनके पैतृक गांव महेंद्री सिकंदरपुर के बूथ नंबर 174 पर भी भाजपा को 348 वोट मिले जबकि यहां सपा को 63 वोट ही प्राप्त हो सके। भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बूथ पर पार्टी प्रत्याशी सर्वेश सिंह को सबसे अधिक वोट मिले हैं। जबकि सपा प्रत्याशी रुचि वीरा इस बूथ पर दूसरे नंबर पर रही हैं। वहीं महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के पैतृक गांव कांठ के महेंद्री सिकंदरपुर में भी भाजपा प्रत्याशी को अधिक वोट मिले हैं। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष के बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को मात्र नौ वोट मिलने की बात भ्रामक है। 

भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व का संगठन को मिला लाभ

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मुरादाबाद के रहने वाले भूपेंद्र सिंह चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। उसके बाद नगर निगम चुनाव में भाजपा का परचम लहराने में कड़ी मेहनत की थी। प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री रहते हुए भी प्रदेश में ग्रामीण विकास के लिए बेहतर कार्य किया है।

ये भी पढ़ें -Kangana Ranaut Slapped : ...तब कहां थे नैतिकताएं पढ़ाने वाले लोग, CISF महिला के सपोर्ट में उतरे पहलवान बजरंग पूनिया

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार