प्रयागराज कमिश्नट्रेट में जल्द चलेगी तबादला एक्सप्रेस, बदले जाएंगे दर्जनों थाना प्रभारी, दरोगा व सैकड़ों सिपाही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। जिले में पुलिस कमिश्नरेट की तबादला एक्सप्रेस में जल्दी ही थाना प्रभारी, दरोगा और सिपाही सफर करने वाले है। सूत्रों की माने तो जिले के थाना प्रभारियों, दरोगाओं और सिपाहियों को इधर से उधर किया जा सकता है। लोकसभा चुनाव व आचार संहिता को लेकर अभी तक तबादले की कार्रवाई रुकी हुई थी। इसको लेकर एक बड़ी लंबी सूची भी तैयार की जा चुकी है। जल्दी ही लिस्ट जारी की जायेगी। 

लोकसभा चुनाव के पहले से ही थानेदारों, दरोगा और सेटिंगबाज सिपाहियों की मिल रही शिकायतों के आधार पर डीसीपी और एसीपी ने सूची तैयार की है। इससे पहले भी सूची तैयार हुई थी। चुनाव आचार संहिता को लेकर यह ट्रांसफर सूची रोकी गयी थी। 

इधर आचार संहिता समाप्त होने के बाद अब प्रयागराज कमीश्नर रमित शर्मा के आदेश पर ने एक बड़ी सूची तैयार की है। जिस सूची में मनमानी करने वाले थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और सेटिंग करने वाले सिपाहियों को शिकायतों के आधार   पर कार्रवाई की तैयारी है।  विभागीय सूत्रों की माने तो जल्दी यह कई थानों के प्रभारी पैदल होने वाले है। उन्हें लाइन हाजिर करके पुलिस लाइन का रास्ता दिखाया जायेगा। 

इसके अलावा अब कुछ नए इंस्पेक्टरों को मौका मिलने वाला है।  इतना ही नही ग्रामीण इलाकों मे तैनात रहकर मजा करने वाले सिपाहियों को अब शहर मे तैनात किया जायेगा। तैयार की गयी सूची की बात करें तो सिपाहियों की संख्या लगभग सौ से ऊपर है। थाना प्रभारी की सूची में लगभग 12 नाम शामिल है। इसके अलावा 60 चौकी प्रभारी का तबादला होना तय है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: परिषदीय और माध्यमिक के छात्र अब खेलकूद का करेंगे संयुक्त अभ्यास

 

संबंधित समाचार