Kasganj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार: कासगंज-अमांपुर मार्ग पर गल्ला मंडी के निकट शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। व्यक्ति की मौत से परिजनों का रो-रोक बुरा हाल है। 

अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव बजीरपुर निवासी रामबहादुर पुत्र यादराम दिहाडी मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह मजदूरी कर वापस गांव लौट रहा था। कासगंज-अमांपुर मार्ग गल्ला मंडी के निकट बालाजी सीमेंट के सामने अमांपुर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। कुछ देर में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। 

सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्तपाल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देखकर विलाप करने लगे। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर रामवकील सिंह का कहना है कि अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलेगी जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- कासगंज: हजारा नहर में मिला घर से निकले व्यक्ति का शव, परिवार में मचा कोहराम 

संबंधित समाचार