Kannauj: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला गिरफ्तार...भाजपाइयों ने नाराज होकर कोतवाली का किया था घेराव
कन्नौज में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला गिरफ्तार
कन्नौज, अमृत विचार। साइबर थाना व गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर सामाजिक व धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास करने का प्रयास करने वाले को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने पुलिस कार्यालय में शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी धर्मेन्द्र कौशल पुत्र शम्भूदयाल गुप्ता ने फैसल खान व अयान खान के खिलाफ तहरीर दी थी।
आरोप लगाया था कि इन लोगों ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम एकाउंट पर समाज विशेष एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से सामाजिक व जाति सूचक वैश्य समाज के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट की थी। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की था।
इसके बाद साइबर थाना ने इंस्टाग्राम से संबंधित आईडी के बारे में सूचना एकत्रित की जिससे अयान खान पुत्र नईम खान निवासी मोहल्ला दारासराय, समधन थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज का नाम प्रकाश में आया। गुरसहायगंज कोतवाली के दरोगा रोबिन सिंह, सिपाही नीरज कुमार, कौशल कुमार ने आरोपी अयान को समधन अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी से एक मोबाइल फोन रियलमी बरामद हुआ। चेक किया गया तो उसमें junai.d9544 नाम का इंस्टाग्राम एकाउंट संचालित मिला। एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अयान ने बताया कि यह आईडी उसी ने बनाई हैं और दोनों को चलाता है।
चार जून को उसने अपने इसी एकाउंट पर वैश्य समाज के खिलाफ अभद्र व धमकी भरी टिप्पणी लिखकर पोस्ट किया था। प्रोफाइल फोटो के बारे मे पूछा गया तो बताया कि उसने इंटरनेट पर सर्च करके एक व्यक्ति की फोटो डाउनलोड किया था जिसका चेहरा मोबाइल फोन से ढका था उसी फोटो को प्रोफाइल पर लगा दिया था।
लोगों का आक्रोश देख हटा दी थी फोटो
भड़काऊ पोस्ट पर जब गुरसहायगंज क्षेत्र की जनता के आक्रोश की जानकारी मिलने के बाद उसने इंस्टाग्राम से भड़काऊ पोस्ट व फोटो को हटा दिया था। उसके स्थान पर दूसरी अन्य फोटो लगा ली।
भड़काऊ पोस्ट पर भाजपाइयों ने घेरा था थाना
सिर कलम करने संबंधी भड़काऊ पोस्ट को लेकर शुक्रवार को धर्मेन्द्र कौशल कई भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गुरसहायगंज कोतवाली पहुंचे थे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र दिया था। इस के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें- Jalaun Accident: वाहन ने ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को मारी टक्कर...मौत, हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार
