Jalaun Accident: वाहन ने ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को मारी टक्कर...मौत, हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत हो गई

जालौन, अमृत विचार। कोतवाली कालपी क्षेत्र के पास ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में  होमगार्ड की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक होमगार्ड के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जाता है कि कालपी कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला होमगार्ड लल्लूराम पुत्र कालीदीन ड्यूटी करने के लिए जा रहा था। तभी एनएच-27 के पास स्थित चौरसी गुमबद के पास तेज रफ्तार से जा रहे वाहन के चालक ने पीछे से होमगार्ड  को टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन की तलाश में जुट गई।

ये भी पढ़ें- कानपुर जिला कारागार का DG जेल पीवी रामाशास्त्री ने किया निरीक्षण...अधिकारियों से बातचीत कर दिए जरूरी दिशा निर्देश

संबंधित समाचार