कानपुर जिला कारागार का DG जेल पीवी रामाशास्त्री ने किया निरीक्षण...अधिकारियों से बातचीत कर दिए जरूरी दिशा निर्देश
कानपुर जिला कारागार का डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री ने किया निरीक्षण
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के जिला कारागार में डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने और वहां की व्यवस्थाओं को भी परखा। उन्होंने सभी अधिकारियों से बातचीत भी की और कई कार्यों को लेकर दिशा निर्देश भी दिए।
बता दें कि शासन ने पीवी रामाशास्त्री को बीते महीने ही डीजी की कमान सौंपी है। उसके बाद से ही लगातार आईपीएस पीवी रामाशास्त्री उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में निरीक्षण कर रहे है।
कानपुर के जिला कारागार में निरीक्षण करने के बाद बातचीत करते हुए डीजी जेल ने बताया कि कानपुर के जिला कारागार में निरिक्षण किया है। जहां पर व्यवस्थाओं को देखा गया साथ ही जेल की जो मेन्यूअल प्रणाली होती है उसके अनुसार सभी कार्यों को किए जाने की हिदायत दी गई है।
ये भी पढ़ें- Kanpur Fire: यातायात विभाग के ऑफिस में लगी आग...दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर पाया काबू, कोई जनहानि नहीं
