Kanpur Fire: यातायात विभाग के ऑफिस में लगी आग...दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर पाया काबू, कोई जनहानि नहीं
कानपुर में यातायात विभाग के ऑफिस में लगी भीषण आग
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में यातायात विभाग के ऑफिस में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर मीरपुर छावनी फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी पहुंची। मौके पर किदवई नगर फायर स्टेशन की दमकल गाड़ी भी मौजूद रही। एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत व सूझबूझ से आग पर काबू पाया। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है। पूरा मामला रेलबाज़ार थाना के यातायात विभाग के ऑफिस का है।
