Fatehpur: बेखौफ दबंगों ने युवक को लात-घूंसों और डंडों से पीटा, रील बनाकर सोशल मीडिया में की वायरल, जांच में जुटी पुलिस
फतेहपुर, अमृत विचार। सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक युवक की कुछ लोग लात घूसों और डंडों से बेरहमीपूर्वक पिटाई कर रहे है। बताया गया है कि मारपीट करने वाले दबंग युवक को जबरन बाहर ले गए और बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
मारपीट कर रहे लोगों ने वीडियो में पिट रहे युवक की लात घूंसो और डंडों से जमकर पिटाई की। मारपीट करने का वीडियो रील बनाकर इंस्टाग्राम में डाली गई जो तेजी से वायरल हो रही है। इस दौरान युवक दबंगों से हाथ जोड़कर माफी भी मांगता रहा।
इसके बावजूद दबंगों ने उसे नहीं बख्शा और लगातार उसकी लात घूसों से पिटाई करते रहे। सोशल मीडिया पर डाला गया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे पुलिस ने संज्ञान में लिया है। वीडियो मलवां थाना के अल्लीपुर मेडिकल कालेज के पास बताया जा रहा है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
