Fatehpur: हिंदू देवी-देवताओं पर युवक ने की अभद्र टिप्पणी, लोगों ने जमकर काटा हंगामा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। हिंदू देवी-देवताओं पर युवक ने अभद्र टिप्पणी की जिसे लेकर हिन्दू संगठनों के सैकड़ों लोग उग्र हो गए। काफी समझाने के बुझाने के बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के देवी-देवताओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं होगी।

हिन्दू संगठनों का आरोप है कि सादीपुर नाका निवासी आरिफ खान द्वारा अपने मोबाइल द्वारा सोशल मीडिया पर हिन्दू सनातन धर्म अनुयायियों की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी की थी। जिसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। शुक्रवार को शाम बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे और जमकर हंगामा काटते हुए कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 

पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने बुझाने के बाद लोग शांत हुए। बजरंग दल के जिला सह संयोजक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया में हिंदू देवी देवताओं पर गाली देने का मामला सामने आया है। एक युवक ने अशोभनीय टिप्पणी की है इसको लेकर सनातन धर्म के लोगों ने नाराजगी जताते हुए युवक के खिलाफ रिपार्ट दर्ज करा दी। कहा कि एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें देवी-देवताओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पड़ी की गई। इस पर अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया है। युवक की इस घिनौनी सोच पर इलाके के लोगों ने भी निंदा की है।

लोगों को पहुंची ठेस

इस घटना से सनातन धर्म के अनुयायियों को ठेस पहुंची है सभी में इस कृत्य को लेकर नाराजगी है वायरल वीडियो ने तूल पकड़ लिया है क्षेत्र में आक्रोश की स्थिति बन गई है वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। 

प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाकों में गश्त किया जा रहा है लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: मृतक आश्रित फर्जीवाड़े में इस दिन हो सकता फैसला...मामले में शिक्षा विभाग की कमेटी करेगी बैठक

 

संबंधित समाचार