Kanpur: मृतक आश्रित फर्जीवाड़े में इस दिन हो सकता फैसला...मामले में शिक्षा विभाग की कमेटी करेगी बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। गुरुनानक गर्ल्स इंटर कालेज, सुंदर नगर में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत शिक्षिका शेलिना बेंज मामले पर 11 को निर्णय हो सकता है। शिक्षा विभाग की जनपद स्तरीय कमेटी इस प्रकरण पर अपना फैसला देगी। शिक्षिका पर आरोप है कि उन्होंने मृतक आश्रित लाभ हासिल करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से विभाग को गुमराह कर नियुक्ति हासिल की है।

11 को कमेटी की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक करेंगे। कमेटी में उनके अलावा जीआईसी सिंहपुर के वरिष्ठ  प्रधानाचार्य, लेखाधिकारी व वरिष्ठ पटल सहायक सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे। शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह प्रकरण गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की एक शिक्षिका की भर्ती से जुड़ा है। इस स्कूल में सहायक अध्यापक डॉली बेंज का निधन वर्ष फरवरी 2017 में हुआ था। 

उनके पति क्राइस्ट चर्च डिग्री कालेज में एसोसिएट प्रोफेसर थे। वो 30 जून 2021 को सेवानिवृत्त हुए। बेटी शेलिना बेंज ने गुरुनानक गर्ल्स इंटर कालेज में मृतक आश्रित कोटे में नौकरी के लिए डीआईओएस कार्यालय में आवेदन किया। नियम यह है कि यदि माता पिता दोनों सरकारी नौकरी में हैं और उनमें से किसी का निधन होता है उनके बच्चे को मृतक आश्रित का लाभ नहीं मिल सकता है। 

इस मामले में तत्कालीन डीआईओएस द्वितीय मुन्नीलाल ने शेलिना बेंज को वाणिज्य शिक्षक पद रिक्त न होने के बाद भी नियुक्ति प्रदान कर दी। तत्कालीन डीआईओएस डॉ. फतेह बहादुर सिंह ने वेतन भुगतान में आपत्ति जताई। इसके बाद यह मामला प्रकाश में आया। अब इस मामले पर जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: अगर तुम अपने ससुराल गईं..तो मैं आत्महत्या कर लूंगा, शोहदे ने विवाहिता का पकड़ा हाथ, गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार