Kanpur: अगर तुम अपने ससुराल गईं..तो मैं आत्महत्या कर लूंगा, शोहदे ने विवाहिता का पकड़ा हाथ, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। अगर तुम अपने ससुराल गईं..तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। नौबस्ता क्षेत्र निवासी एक शोहदे ने विवाहिता को रास्ते में रोक कर धमकी दी। पुलिस ने शोहदे को गिरफ्तार कर लिया।

नौबस्ता निवासी विवाहिता ने बताया कि वह कुछ दिनों से अपने मायके आई हुई है। इलाके का नदीम बात करने का दबाव बना रहा था। शुक्रवार को वह बाजार जा रही थी, रास्ते में नदीम ने उसका हाथ पकड़ लिया। 

विरोध करने पर बोला कि अगर वह ससुराल गई तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। लोगों की भीड़ एकत्रित होने पर आरोपी भाग निकला। नौबस्ता इंस्पेक्टर जेपी पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: समय पर ट्रांसफार्मर न बदलने पर अभियंता निलंबित, अधिकारियों को नोटिस भेजकर मांगा गया जवाब

 

संबंधित समाचार