रामपुर: चौकीदार के बेटे के साथ नदी किनारे युवक ने किया कुकर्म, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पीड़ित के पिता की ओर से तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज

स्वार, अमृत विचारः चौकीदार के छह वर्षीय बेटे को युवक बहला फुसलाकर नदी किनारे ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बालक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। कोतवाली के एक गांव निवासी चौकीदार है। 

शनिवार को लगभग बारह बजे चौकीदार का छह वर्षीय बेटा अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान गांव का ही एक युवक आया और बालक को बहला-फुसलाकर जंगल में नदी किनारे ले गया और बालक से कुकर्म  किया। जिस पर बालक चीखने-चिल्लाने लगा। उसके बाद बालक रोता हुआ घर आ गया। जहां परिजन उसकी हालत देखकर घबरा गए। उसके बाद पीड़ित ने सारी बात परिजनों को बताई। जिसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।  

बालक के परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो उन्होंने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित चौकीदार बेटे को लेकर कोतवाली पहुंचा। युवक अरमान पुत्र शाहिद नामजद कर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर बालक को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी उससे पूर्व ही आरोपी फरार हो गया।

दोपहर 12 बजे आरोपी बालक को ले गया था अपने साथ
पीड़ित के पिता का कहना है  कि शनिवार की दोपहर 12 बजे उसका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। जहां खेलते हुए अचानक से  गायब हो गया था। करीब एक घंटे के बाद बेटा रोता हुआ घर आया। घर आने पर उसने सारा मामला बताया,तो होश उड़ गए थे।  ग्रामीण का कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द  आरोपी को पकड़ने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई करे।
 
तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा-संदीप त्यागी ,स्वार कोतवाल।

ये भी पढ़ें- शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन करें योग : योगाचार्य राजीव कुमार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दिल्ली होटल अग्निकांड : अग्रवाल फैमिली का गुरुग्राम में एक साथ अंतिम संस्कार, रिश्तेदारों ने दी मुखाग्नि
अंतरजनपदीय स्थानांतरण पर लगी रोक : शिक्षकों के नहीं होंगे तबादले, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी अनुमति
मोदी सरकार के 12 साल : UP में कल से चलेगा जनभागीदारी अभियान, जिलों में रात्रि प्रवास करेंगे मंत्री, CM योगी ने दिए दिशा-निर्देश
सीजेपी ने जेईई डेटा सार्वजनिक होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग
कानपुर में मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय बोले- मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के उत्कर्ष, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम वर्ष