अमेठी : अयोध्या में भाजपा की हार सोशल मीडिया पर तकरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांग्रेस एमएलसी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र,कार्रवाई की मांग

अमेठी, अमृत विचार । लोक सभा चुनाव में भाजपा की अयोध्या में हार से सोशल मीडिया पर वहां के लोगों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है। इस पर कांग्रेस के पूर्व एमएलसी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग किया है।

संपन्न हुए आम लोक सभा चुनाव में भाजपा को अयोध्या में हार का सामना करना पड़ा है। इस पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अयोध्या वासियों को गाली दी जा रही है। वहीं भगवान श्री राम पर आस्था रखने वालों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है। इस पर कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि सोशल मीडिया के जरिए श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या के लड़के लड़कियों से शादी न करने की बात लिखी जा रही है।

वहीं कोई अयोध्या के साथ व्यापार न करने,कोई सामान न खरीदने तथा उन्हें कोई सामान न देने की बात लिख रहा है। इससे जनमानस व श्री राम भक्त आहत हो रहे हैं। असली राम भक्तों में गुस्सा भी बढ़ रहा है। पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि अराजक लोगों को चिन्हित कर तत्काल उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई कराएं। इसकी पुनरावृत्ति दोबारा न हो यह सुनिश्चित करने की कृपा करें।

यह भी पढ़ेः सीएम योगी ने मंत्रिपरिषद के साथ की बैठक, नहीं पहुंचे दोनों डिप्टी सीएम

संबंधित समाचार