बरेली: गर्मी से लोग हुए बेहाल...पारा 41 पर बरकरार, जानिए मौसम वैज्ञानिक ने क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: गर्मी से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। तीन दिन से लगातार अधिकतम तापमान 41 डिग्री पर स्थिर रहने से लोगों को सुबह से ही गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की ओर से अभी तापमान में बढ़ोतरी की बात कही जा रही है। शनिवार को जिले में अधिकतम 41.0 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान सुबह के समय 46 प्रतिशत और शाम को 26 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सप्ताह भर मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम 42 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास दर्ज होने का पूर्वानुमान है। वहीं, 12 जून से फिर गर्म हवाएं चलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। जिससे तापमान 43 डिग्री तक पहुंचेगा। हालांकि, बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से अभी कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है।

 

संबंधित समाचार