बरेली: बाढ़ और पटरी कटान का खतरा, इज्जतनगर रेल मंडल में 14 स्थान चिह्नित
बरेली, अमृत विचार : बारिश और बाढ़ रेल संचालन में रुकावट पैदा नहीं करे, इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने इंतजाम करने शुरू कर दिए गए हैं। इज्जतनगर रेल मंडल में ऐसे 14 स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां बाढ़ और पटरी कटान का खतरा हो सकता है। लिहाजा, संवेदनशील स्थानों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
रेल अधिकारियों के अनुसार इज्जतनगर मंडल के 14, लखनऊ मंडल के 10 और वाराणसी मंडल के सात स्थानों पर मोबाइल पेट्रोलिंग की जाएगी। तटबंधों में उन स्थानों की खास निगरानी कराई जा रही है, जहां बीते वर्षों में कटान की दिक्कत हुई या फिर किसी कारण से नुकसान हुआ।
पुलों पर ऑटोमेटिक वाटर लेवल मेजरिंग डिवाइस लगाई गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि संवेदनशील स्थानों की निगरानी पेट्रोल चार्ट के मुताबिक होगी। इज्जतनगर मंडल के गूलरभोज स्टेशन पर 10, कासगंज पर चार वैगन बोल्डर के साथ इतने ही वैगन क्वेरी डस्ट, बालू के अलावा सिलेंडर भी रखा गया है।
यह भी पढ़ें- बरेली: BDA का फिर चला बुलडोजर, तीन अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
