बरेली: BDA का फिर चला बुलडोजर, तीन अवैध कॉलोनियां ध्वस्त 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार: बीडीए की टीम ने शनिवार को लाल फाटक रोड पर तीन अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।

टीम लाल फाटक पर बदायूं रोड के पास दूरदर्शन केंद्र के सामने पहुंची, जहां पर राजकुमार यादव, वीरू शर्मा लाल करीब 30 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, भूखंडों का चिन्हांकन, बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहे थे। इसी के पास में प्रमोद कुमार मिश्रा और सूरज यादव की करीब 20 बीघा क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृति के प्लाटिंग कर कालोनी बसाने की तैयारी थी। 

इसी तरह सुलेमान, विनोद कुमार मिश्रा करीब 25 बीघा क्षेत्रफल में सड़क, भूखंडों का चिन्हांकन कर अवैध कॉलोनी का निर्माण करा रहे थे। इन तीनों जगहों पर बीडीए की टीम ने बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इस दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता हरीश चौधरी, लक्ष्मण सिंह रावत, अवर अभियंता मौजूद रहे। सहायक अभियंता ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: BDA का चला बुलडोजर, 21 हजार वर्ग मीटर में बन रहीं तीन अवैध कालोनियां ध्वस्त

संबंधित समाचार