बरेली: BDA का चला बुलडोजर, 21 हजार वर्ग मीटर में बन रहीं तीन अवैध कालोनियां ध्वस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: बीडीए के प्रवर्तन दल ने गुरुवार को बदायूं रोड पर 21 हजार वर्ग मीटर में बन रहीं तीन अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

लाल फाटक के पास छह हजार वर्ग मीटर में नत्थू लाल अवैध काॅलोनी विकसित कर रहे थे। यहां पर सड़क और नाली बनाकर भूखंडों का चिह्नांकन किया जा रहा था। इसी क्षेत्र में वीरेन्द्र सिंह आठ हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध निर्माण करा रहे थे। 

इसके अलावा एहवरन सिंह सात हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना भूखंडों का चिह्नांकन कर रहे थे। प्रवर्तन दल ने सभी पर बुलडोजर चला दिया। प्रवर्तन दल में सहायक अभियंता हरीश चौधरी, लक्ष्मण सिंह रावत और अवर अभियंता रमन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण में पाया डॉक्टर को अनुपस्थित, कार्रवाई के निर्देश

संबंधित समाचार