बहराइच: अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, पूर्व प्रधान का भाई है मृतक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली देहात क्षेत्र में सब्जी खरीदकर वापस जा रहे बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात के ग्राम पंचायत भेटिया उन्नैसा गांव प्रशांत वर्मा (28) पुत्र जग्गू लाल शनिवार को सब्जी लेने बाजार बाइक से आए थे।

सब्जी खरीदकर वापस शाम बजे घर जा रहे थे। वापस जाते समय बाबागंज चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मालूम हो कि मृतक प्रशांत वर्मा के भाई पारस नाथ वर्मा पूर्व प्रधान हैं। जबकि पिता सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। युवक की मौत से परिवार के लोग विलख रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-UP में सॉल्वर गैंग और पेपर लीक से निपटने के लिए बनेगा कठोर कानून, सीएम योगी बोले- छात्रों के भविष्य से नहीं होने दूंगा खिलवाड़

 

 

संबंधित समाचार