बस्ती: पोल्ट्री वैन से लूट करने वाले सात लुटेरे गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में छावनी थाने की पुलिस एवं एसओजी, स्वाट टीम ने पोल्ट्री वैन से लूट करने वाले सात लुटेरों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि आठ जून को दुर्गा प्रसाद शुक्ल निवासी ग्राम धरौली जनपद अयोध्या ने छावनी थाने में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि मेरी पोल्ट्रीवाहन से तीन अज्ञात बदमाश द्वारा मेरे ड्राइवर को स्कार्पियों से ओवर टैक करके गाड़ी में बैठा लिया गया और पिकअप को लेकर फरार हो गये जिसमें 01 हजार 324 मुर्गे थे, जिसको अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट लिया गया है।

लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गयी थी। छावनी थाने की पुलिस एवं एसओजी, स्वाट टीम द्वारा सात लुटेरों बबलू अहमद निवासी ग्राम पाण्डेय पुरवा, विजेन्द्र तिवारी निवासी ग्रामसुक्कलन, रिजवान उर्फ राजू निवासी ग्राम पाण्डेय पुरवा, हैदर अली निवासीग्राम चैक बाजार, मोहम्मद अफसर निवासी ग्राम रामनगर, संतोष कुमार निवासी ग्राम हिलालपुर तथा इस्लाम अहमद निवासी ग्राम इमामबाड़ा कांशी राम कालोनी जनपद गोण्डा को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से एक पिकप गाड़ी, एक स्कार्पियों, एक बोलेरो, एक पिकप गाड़ी तथा एक देशी पिस्तौल, दो जिन्दा कारतूस और 40 हजार रूपया नगद बरामद किया गया है।

ये लोग मुर्गा लदे हुए पिकअप वाहनों को लूट कर इधर-उधर बेचते थे इनके दो साथी मौके से फरार हो गये है। उनकी गिरफ्तार के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। इनके विरूद्ध आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया गया है। लूट की घटना में लिप्त सभी लुटेरों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करके इनके द्वारा लूट करके जो धन अर्जित किया गया है उसका जब्तीकरण कराया जायेगा।

ये भी पढ़ें -PM के शपथ ग्रहण से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- ‘‘अधर में जो है अटकी हुई, वो तो कोई सरकार नहीं’’

संबंधित समाचार