बीएड परीक्षा :  51 जिलों में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न, 22 संदिग्ध पकड़े गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित हुई परीक्षा

राज्य ब्यूरो, लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश के 51 जिलों में रविवार को राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2024 आयोजित हुई। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में दो लाख 23 हजार 384 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें एक लाख दो हजार 16 महिलाएं व युवतियां, एक लाख 21 हजार 367 पुरुष और एक ट्रांसजेन्डर अभ्यर्थी शामिल थे। यह जानकारी उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में सामान्य ज्ञान व भाषा और द्वितीय पाली में अभिरुचि परीक्षण व विषय योग्यता की परीक्षा आयोजित हुई, जिनमें लगभग 90 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि विश्वविद्यालय ने आधुनिक सर्विलांस सिस्टम आईसीसीसी के माध्यम से परीक्षा केन्द्रों की लाइव मॉनीटरिंग की। इसके अलावा, अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रीयल टाइम बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम से अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित हुई।

पकड़े गए संदिग्ध

परीक्षा के दौरान, प्रयागराज और आगरा में कुल 22 अभ्यर्थियों की पहचान संदिग्ध पाई गई, जिनमें से 2 के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की गई। शेष अभ्यर्थियों को जांच के बाद परीक्षा में भाग लेने की अनुमति दी गई। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय और उनकी टीम ने निरन्तर मॉनीटरिंग करते हुए परीक्षा को सफल बनाया।

यह भी पढ़ेः लखनऊः ईशान ने जेईई एडवांस में हासिल की 346वीं रैंक

 

 

संबंधित समाचार