खबर का असर: जिला अस्पताल गेट पर खड़े नहीं होंगे ई रिक्शा, गार्ड किए तैनात
बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल गेट पर ई रिक्शा खड़े न हों, इसके लिए गार्डों को तैनात किया गया है, ताकि मरीजों को आने जाने में कोई सुविधा न हो और जाम न लगे। कुतुबखाना पुल बनने के बाद भी अस्पताल रोड पर जाम के हालात बने रहते हैं।
मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण रहता है। इसके साथ ही ई रिक्शा अस्पताल गेट पर खड़े होते हैं। इस वजह से मरीजों को आने जाने में दिक्कत होती है। जाम के कारण एंबुलेंस फंसती है। इस मामले को अमृत विचार ने प्रमुखता से उठाया।
मामले का संज्ञान लेते हुए एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने ई-रिक्शा का मुख्य द्वार पर जमावड़ा खत्म करने के लिए गार्डों को तैनात किया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल गेट से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम को दोबारा पत्र भेजा गया है। वहीं, गार्डों ने रविवार को अस्पताल गेट पर ई रिक्शा का जमघट नहीं लगने दिया गया। इससे एंबुलेंस की राह आसान हुई।
ये भी पढे़ं- Bareilly News: महंगाई की मार, बकरा बाजार में कम संख्या में पहुंच रहे ग्राहक
