बहराइच: नाम बदलकर महिला को प्रेम जाल में फंसाया, यौन शौषण कर बनाया वीडियो, धर्म परिवर्तन कर शादी करने का बना रहा दबाव

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बहराइच, अमृत विचार। सुजौली थाना क्षेत्र निवासी आजीविका मिशन की महिला को एक मुस्लिम युवक ने राज बनकर अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो बना लिया। डेढ़ लाख रुपये महिला से ले लिया। अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर, रुपये और धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस तहरीर के बाद भी केस दर्ज नहीं कर रही है।

सुजौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 26 वर्षीय युवती एनआरएलएम में समूह का कार्य करती है। समूह में कार्य करने के चलते उसका जिला मुख्यालय आना-जाना लगा रहता है। महिला ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि बहराइच आवागमन के दौरान राम गांव थाना क्षेत्र के बेगमपुर निवासी सूफियान पुत्र अख्तर ने बस में यात्रा के दौरान युवती से अपना नाम राज बताते हुए मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद उसने शादीशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसाया। फिर युवती के साथ यौन संबंध का वीडियो बना लिया।

इतना ही नहीं आरोपी ने युवती से काम के लिए पीड़िता से डेढ़ लाख रुपये नकदी मांगा। जिसे युवती ने समूह से ऋण लेकर उसे दे दिया। युवक से जब युवती ने रुपए वापस मांगी तो अभियुक्त सूफियान ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही धर्म परिवर्तन कर शादी करने की बात कही।

परेशान महिला ने थाने में तहरीर दी, लेकिन एक सप्ताह से महिला दौड़ रही है। पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। उसका कहना है कि पुलिस उसी के कैरेक्टर पर सवाल खड़े कर रही है। इस मामले में थानाध्यक्ष सौरभ सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से विवाद है। प्रेम प्रसंग का मामला है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

संबंधित समाचार