पीलीभीत: भिंडरावाला का पोस्टर लगाने पर 53 पर FIR, 13 नामजद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर, अमृत विचार: पूरनपुर के रूरिया गुरुद्वारा के बाहर जरनैल सिंह भिंडरावाला का पोस्टर लगा था। शिकायत मिलने पर अधिकारी पहुंचे और हटाने के लिए कहा। पोस्टर नहीं हटाया गया तो तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। 

बुधवार को पोस्टर हट गया जिस पर सिख समाज ने गहरी नाराजगी जताई। शनिवार को पोस्टर गुरुद्वारा परिसर के भीतर लगा दिया गया। हालांकि अफसरों के पहुंचने पर उसे उतार लिया गया। दोबारा पोस्टर लगाने पर दरोगा प्रदीप कुमार की ओर से 53 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें 13 लोगों को नामजद किया है। 

आरोपियों में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के किच्छा निवासी सुखविंदर सिंह औलख, इंद्रजीत कौर खालसा, हल्द्वानी के चांदनी चौक निवासी होम बहादुर सिंह, रंपुरा कोन के बहादुर सिंह, न्यूरिया के गांव गुलड़िया निवासी गगनदीप कौर, गांव मुजफ्फरनगर नौगवां के बलजिंदर सिंह, शाहजहांपुर के खुटार के गांव पुनोटी के हरदीप सिंह, ललौरीखेड़ा के गांव खरुआ के देवेश कुमार, दुधियाखुर्द बालामनी के खजान सिंह आदि नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: PTR के 10 साल...कार्ययोजना बताई, कई अफसर रहे मौजूद

संबंधित समाचार