NEET परिणाम को लेकर एबीवीपी ने लखनऊ यूनिवर्सिटी में किया प्रदर्शन, देखें वीडियो
लखनऊ, अमृत विचार। नीट(यूजी) के आए परिणाम को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुखर हो गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने लखनऊ विश्वविद्यालय गेट के बाहर प्रदर्शन शुरू किया है। परिणाम पर आपत्ति जताते हुए व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए है। संगठन की मांग है कि परीक्षा परिणाम की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों पर कार्रवाई भी हो।
नीट-यूजी 2024 के आयोजन व परिणाम से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की अक्षमता पर सवाल खड़े हो रहे हैं साथ ही भ्रष्टाचार होने की आशंका जताई जा रही है। जिसके विरोध में अभाविप लखनऊ महानगर द्वारा लखनऊ विश्विद्यालय के गेट नंबर 1 पर विरोध प्रदर्श किया गया। इस दौरान महानगर सहमंत्री आदर्श यादव ने कहा कि नीट-यूजी 2024 के आयोजन के दौरान गड़बड़ियों तथा परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद रिजल्ट में माक्स की गड़बड़ी पाई गई है। परीक्षा परिणाम पर उठ रहे प्रश्नों के समाधान के लिए अभाविप सीबीआई जाँच की मांग करती है। इस परीक्षा के आयोजन के दिन ही देश के अलग-अलग हिस्सों में गड़बड़ियां सामने आई थी तथा अलग-अलग स्थानों पर सॉल्वर पकड़े गए, साथ ही कुछ स्थानों पर प्रश्न पत्र बांटने आदि में भी गड़बड़ी मिली। विद्यार्थी परिषद, नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों की उचित माँगों के साथ है।
परीक्षा परिणाओं की हो सीबीआई जांच
लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष जयव्रत राय ने कहा कि नीट एग्जाम बहुत ही उच्य स्तरीय एग्जाम है। मेडिकल संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा की पारदर्शिता पर विद्यार्थियों के बीच संदेह पैदा हो रहा है। नीट-यूजी की परीक्षा के दिन भी देश के अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्था की गड़बड़ियां सामने आई थीं। इससे यह भी स्पष्ट हो गया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने परीक्षा के आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां नहीं की थीं। जिसका परीणाम गड़बड़ी के रूप में सामने आ रहा है।
वहीं महानगर सहमंत्री आकाश सिंह ने कहा कि परिणाम के संदर्भ में अभ्यर्थियों के बीच गड़बड़ी का संदेह है। जब एग्जाम का रिजल्ट 14 जून को जारी होना था तो ऐसी क्या जल्दी थी की उसे चार जून को ही जारी कर दिया गया है। इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई भी होनी चाहिए। नीट के परीक्षा परिणाम में एक ही सेंटर से कई टॉपर्स होने से इस वर्ष के परीक्षा परिणाम पर कई तरह से संदेह उत्पन्न हो रहा है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी पर पहले भी यूजीसी-नेट आदि परीक्षाओं के आयोजन के संदर्भ में सवाल खड़े हुए थे। नीट परीक्षा के आयोजन में जो गड़बड़ियां हुई हैं, उसके लिए इस पूरे विषय से सम्बद्ध ब्यूरोक्रेसी जिम्मेदार है।
राष्ट्रीय कला मंच संयोजक, सिटी लॉ कॉलेज के आराध्या सिंह ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक सीबीआई जांच का आदेश नहीं होता है, अभाविप आंदोलन को जारी रखेगा। विद्यार्थी परिषद कंधे से कंधा मिलाकर विद्यार्थियों की इस लड़ाई में उनके साथ खड़ा है। हम लोग दोषियों को सजा दिलाकर ही रहेंगे।
ये रहे मौजूद
इस दौरान वैभव पांडेय, प्रभव परासर, अविनाश वर्मा, उद्देश्य सिंह, लक्ष्य दूबे, हिमांशु सिंह, विकास मिश्रा, अनुराग काकराण, गौरव त्रिपाठी, अधीश श्रीवास्तव, तुषार कनौजिया, अशीष कश्यप, आदित्य सिंह, ऋषिका मौर्या, अभिषेक सिंह, शुभम श्रीवास्तव, शाश्वत सांकृत, प्रत्युष पांडेय, आदित्य सिंह, दुर्गा प्रसाद वर्मा, विवेक सिंह, आर्यन विवेक, अश्मित बाथम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#video NEET परिणाम को लेकर एबीवीपी ने लखनऊ यूनिवर्सिटी में किया प्रदर्शन#NEET_परीक्षा_परिणाम #lucknowuniversity #ABVP pic.twitter.com/5EtV6Z7cps
— Amrit Vichar (@AmritVichar) June 10, 2024
ये भी पढ़ें - मुख्तार के शूटर अंगद और गोरा राय को 5-5 साल की सजा, जेल में मारपीट का था मामला
