राजा भैया के मंत्री बनते ही जश्न में डूबा गोंडा, समर्थकों ने मिठाई बांटकर साझा की खुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। गोंडा लोकसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाने वाले सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के केंद्र सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही पूरे गोंडा में जश्न का माहौल है। राजा भैया के मंत्री बनते बनने की खुशी में समर्थकों ने मिठाई बांटी और एक दूसरे के अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। राजा भैया के गृह क्षेत्र मनकापुर में लोगों ने ढोल नगाड़े बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया। 

cats

लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के पूर्व छात्र नेता अमरदीप तिवारी ने राजा भैया के जनसंपर्क कार्यालय पर मिठाई बांटी और उनके प्रतिनिधि राजेश सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं तथा  समर्थकों के साथ जश्न मनाया। धानेपुर बाजार में भाजपा सभासद सुरेश कुमार मोदनवाल ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी प्रकट की। राजा भैय्या के मंत्री बनने का संदेश आते ही मनकापुर राज परिवार व उनके सामर्थको ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर डीजे पर थिरकते हुए बधाई दी और मोदी-योगी राजा भैय्या जिंदाबाद के नारे लगाये। 

cats

भाजपा के टिकट पर लगायी है हैट्रिक, सपा से दो बार हासिल कर चुके हैं जीत  

58 वर्षीय कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया गोंडा लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए हैं। इसके पहले वह वर्ष 1998 व वर्ष 2004 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर भी सांसद रह चुके हैं। वह प्रधानमंत्री मोदी के करीबी माने जाते हैं। राजा भैया की सादगी और सरलता के साथ उनके लंबे राजनैतिक अनुभव को देखते हुए उन्हे इस बार मंत्रिमंडल में जगह दी गयी है और राज्य मंत्री बनाया गया है। 

cats

विज्ञान से परास्नातक हैं सांसद कीर्तिवर्धन सिंह 

कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया परास्नातक हैं। उन्होने लखनऊ विश्वविद्यालय से विज्ञान विषय से परास्नातक तक की पढ़ाई की है। राजा भैया पावर्ड हंग ग्लाइडर के भी शौकीन है तथा उसे चलाने में एक्सपर्ट भी है। हाल ही में वह देश की प्रख्यात स्काई डाइवर एक्सपर्ट शीतल महाजन के साथ 55 सौ फीट की ऊंचाई तक पावर हंग ग्लाइडर उड़ा चुके हैं। 

पिता आनंद सिंह भी प्रदेश सरकार में रह चुके हैं मंत्री

गोंडा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के पिता कुंवर आनंद सिंह राजनीति के पुराने योद्धा हैं। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में वह गौरा सीट से विधायक चुने गए थे और अखिलेश सरकार में उन्हे कृषि मंत्री बनाया गया था। सपा में आने से पहले कुंवर आनंद सिंह कांग्रेस में थे। कांग्रेस पार्टी में उनकी गिनती कद्दावर नेताओं में होती थी। वह  कांग्रेस के टिकट पर सांसद भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें -मुख्तार के शूटर अंगद और गोरा राय को 5-5 साल की सजा, जेल में मारपीट का था मामला

संबंधित समाचार