कासगंज: अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने वीडीओ को दिया ज्ञापन, मुख्यमंत्री से मांगों को पूरा किए जाने की लगाई गुहार
कासगंज, अमृत विचार। अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने प्रधानों की समस्याओ एवं उनकी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। विकास खंड कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र खंड विकास अधिकारी को देकर मांगों को पूरा किए जाने की गुहार लगाई।
ब्लाक अध्यक्ष एमएस वर्मा ने कहा कि सरकार ने प्रधानों से तमाम वायदे किए थे, लेकिन सरकार वायदा खिलाफी कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानों में सरकार के प्रति आक्रोश है। सरकार ऐसे आदेश जारी करती है। जिससे विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास के लिए जरुरी है। ग्राम प्रधानों के अधिकार क्षेत्र बढ़ाए जाएं। जिससे प्रधान जनता के मानकों पर खरे उतर सकें।
संबोधन के बाद ग्राम प्रधानों ने आठ सूत्रीय मांग पत्र खंड विकास अधिकारी को देकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांगों को पूरा किए जाने की गुहार लगाई। खंड विकास अधिकारी ने प्रधानों को भरोसा दिया। उनका मांग पत्र उचित माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। शिव कुमार हमदर्द, सरिता देवी, कमलेश, गोपाल सिंह, राजपाल सिंह, प्रतिभा राजपूत, गजेंद्र सिंह, अतुल कुमार, रामकुमार, महताब सिंह, शीलेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह आदि प्रधान मौजूद रहे।
ये भी पढे़ं- कासगंज: प्रतिबंधित पशुओं की न करें कुर्बानी, अन्यथा होगी कड़ी कार्रवाई
