बहराइच : पूजा अर्चना के लिए हिंदू संगठन के लोग आए सामने, प्रदर्शन
बोले 20 वर्षों से शिव मन्दिर में चल रही पूजा, भीम आर्मी के लोग कर रहे बवाल
मिहींपुरवा/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत कंजड़वा में स्थित मंदिर की जमीन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भीम आर्मी के प्रदर्शन पर हिंदू संगठन ने नाराजगी जताई है। सभी का कहना है कि 20 वर्ष से शिव मंदिर में पूजा की जा रही है। लेकिन भीम आर्मी के कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए प्रदर्शन कर बवाल करना चाहते हैं। सभी ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया।
मिहींपुरवा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कंजडवा में पिछले दिनों मंदिर पर लगे पंचशील के एक झंडे को हिंदूवादी संगठनों द्वारा हटाने को लेकर भीम आर्मी के लोग प्रदर्शन कर विरोध जाता रहे थे।जिसका संज्ञान लेते हुए कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ था।जिसको लेकर हिंदूवादी संगठन ने नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा को सौंपा है।
जिसमें फर्जी पंजीकृत मुकदमा को हटाने की मांग हिंदूवादी संगठन द्वारा की गई है। इससे पूर्व हिंदू संगठन के लोगों ने पैदल मार्च भी निकाला। सभी का कहना है कि भीम आर्मी के लोग राजनीतिक लाभ लेने के लिए समाज में द्वेष फैला रहे हैं। मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष हेमंत वर्मा, नीरज मिश्रा वासु मद्धेशिया, संदीप सिंह महेश मिश्रा अरविंद मद्धेशिया विमल चौधरी राज रतन राजभर कुलदीप निषद लाल बहादुर गौतम सूर्यनाथ चौहान समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
बहराइच: पूजा अर्चना के लिए हिंदू संगठन के लोग आए सामने, किया प्रदर्शन-देखें वीडियो #video #bahraich pic.twitter.com/zxaMoeIWuk
— Amrit Vichar (@AmritVichar) June 10, 2024
ये भी पढ़ें -सुलतानपुर में पूर्व विधायक सोनू सिंह समेत दो ने किया सरेंडर, भेजे गए जेल
