बिहार चुनाव: लोजपा ने जारी किया विजन डॉक्यूमेंट, ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज, विधायक दल के नेता राजू तिवारी और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान की उपस्थिति में विजन डॉक्यूमेंट 2020 ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में हर बिहारी की इच्छा है …

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज, विधायक दल के नेता राजू तिवारी और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान की उपस्थिति में विजन डॉक्यूमेंट 2020 ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में हर बिहारी की इच्छा है बिहार अस्मिता के साथ-साथ प्रदेश को पुनः गौरवशाली बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि इस सोच को लेकर पार्टी ने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के तहत लगभग चार लाख बिहारियों से सुझाव लेकर एक ऐसी रूपरेखा तैयार की है ताकि प्रदेश को फर्स्ट बनाया जा सके। लोजपा अध्यक्ष ने बगैर किसी नेता का नाम लिए कहा, “वह लड़ रहे हैं हम पर राज करने के लिए और हम लड़ रहे हैं बिहार पर नाज करने के लिए।

चिराग पासवान ने आज आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने वोट की राजनीति के लिए जातिवाद को बढ़ावा दिया और यदि गलती से भी वह फिर से मुख्यमंत्री बने तो प्रदेश को बदहाली का और दंश झेलने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

लोजपा नेता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रोज नए लक्ष्य को प्राप्त किया जा रहा है लेकिन बिहार में वही पुराने 15 वर्ष की बात की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पांच वर्षों के कामकाज की बात न कर पिछले 15 वर्षों की सिर्फ बात करते हैं। इससे बिहार का भला होने वाला नहीं है। नीतीश कुमार ने वोट की राजनीति के लिए जातिवाद को बढ़ावा दिया और यदि वह गलती से भी फिर से मुख्यमंत्री बने तो प्रदेश को बदहाली का और दंश झेलने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि श्री कुमार उद्योग धंधे की कमी को लेकर इसके लिए लैंडलॉक्ड होने की बात करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि फिर तो लैंडलॉक्ड प्रदेश राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में इतने उद्योग धंधे का विकास कैसे हुआ। बाढ़ से अभी तक निजात नहीं मिल सकी है इस पर किसी तरह की कोई योजना नहीं बनी है। पलायन चिंता का विषय है इस पर मुख्यमंत्री की कोई सोच नहीं है।

लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ वोट के लिए जातीय समीकरण की बात करते हैं। सांप्रदायिकता के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं लेकिन उनकी नीति बांटो और राज करो कि रही है। दलित को महादलित बनाकर बांटा गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच ही युवा विरोधी रही है तभी तो कहा करते हैं की प्रदेश के युवा अनुभवहीन हैं।

संबंधित समाचार