लखनऊ: बीकेटी में बहू ने सोते समय सास को लगाई आग, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकेटी थाना क्षेत्र के भैंसामऊ गांव का मामला, आग से बुरी तरह झुलसी महिला की हालत गम्भीर

बख्शी का तालाब/लखनऊ, अमृत विचार। गम्भीर बीमारी से जूझ रही महिला को नींद की दवाई खाकर सोते समय आपसी तकरार के चलते बहू ने सास को आग लगा दी। जब महिला की नींद खुली तो शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए और आग को बुझाया लेकिन तब तक महिला बुरी तरह झुलस चुकी थी।

बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसामऊ गांव निवासी सलमान के मुताबिक डेढ़ वर्ष पहले बाराबंकी जनपद के बड़डूपुर निवासी शाहीन से उनका निकाह हुआ था।लेकिन निकाह के बाद से ही शाहीन परिवार से अलग रहने का दबाव बनाने लगी।जिसको लेकर उनकी अम्मी शन्नो (सास) और शाहीन (बहू) में आपसी कहासुनी हुआ करती थी।

cats

सलमान ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपने काम पर चले गए थे और नौ बजे के करीब उनकी बहन अंजुम बानो घर से थोड़ी दूर पर ही अपने दूसरे घर में बकरियों को घास डालने चली गई थी, और अम्मी शन्नो दवाई खाकर सोफा पर सो रही थी।सलमान का आरोप है कि उनकी पत्नी शाहीन ने सोफे में आग लगा दी। जब उनकी अम्मी आग में जलने लगी तो उनकी नींद खुली तो शाहीन ने उनका मुहं दबा दिया।

किसी तरह शन्नो मुहं छुड़ाकर जोर से चिल्लाई तो आसपास घरों के लोग दौड़कर आ गए और आग को बुझाया।जिसके बाद आग में झुलसी महिला को शाढ़ामऊ स्थित सौ शैया चिकित्सालय लेकर गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल रेफर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की लिखित शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेः लखनऊः शहर में लगे दो हजार से अधिक भंडारे, बड़ा मंगल पर हनुमान मंदिरों में भक्तों का लगा तांता

संबंधित समाचार