Auraiya: दहेज की मांग को लेकर बारातियों और जनातियों मे हुआ झगड़ा, जमकर चले लाठी-डंडे औैर ईंट-पत्थर, दुल्हन बिन लौटी बारात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में दहेज की मांग को लेकर बारातियों और जनातियों मे हुआ झगड़ा

औरैया, अमृत विचार। फफूंद थानाक्षेत्र के एक गांव में अछल्दा थानाक्षेत्र के एक गांव से सोमवार की रात बरात आई थी। जयमाल की रस्म अदा होने के बाद लड़का पक्ष बाइक की मांग पर अड़ गया, लड़का पक्ष और लड़की पक्ष में कहासुनी होने के बाद झगड़ा होने लगा। 

दोनों पक्षों से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

बीते वर्ष 14 दिसम्बर 2023 को औरैया ककोर स्थित तिरंगा मैदान मे हुए सामूहिक विवाह समारोह में फफूंद थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती का बीते वर्ष 14 दिसम्बर 2023 को ककोर स्थित तिरंगा मैदान मे सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अछल्दा थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। 

सामूहिक विवाह में मिलने वाला आर्थिक लाभ और उपहार भी मिले थे। जो बेटी का पिता अपने घर ले आया था। लेकिन विवाह स्थल से बेटी को विदा नहीं किया गया था, सरकारी लाभ लेने के लिए सामूहिक विवाह में फेरे लिए गए थे। दोनों पक्षों मे सहमत बनी थी कि मुहूर्त निकालकर गांव मे बारात आएगीl

बीते रविवार को दुल्हन का पिता तिलक चढ़ाने के लिए गया, पिता ने बताया कि तिलक में भी दूल्हे ने बाइक की मांग की थी, सोमवार की रात बेटी की बारात में लगभग डेढ़ सौ बाराती आये। बारात चढ़ने के बाद जयमाल कार्यक्रम हुआ फेरे तो सामूहिक विवाह में हो ही चुके थे।

बारातियों ने खाना खाया सब कुछ ठीक चल रहा था, लड़का पक्ष बाइक की मांग करने लगा मना करने पर लड़का पक्ष झगड़े पर उतारू हो गया। इस पर दोनों तरफ से लाठी डंडे और ईंटे चलने लगी।

जिसमें दुल्हन का पिता व भाई घायल हो गए। दो बाराती भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया l झगड़ा होने के बाद बाराती खिसक गए और बिना दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई l थानाप्रभारी गंगादास गौतम ने बताया कि किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: गुजैनी एसओ पर धमकाने का आरोप, पीड़िता बोली- रात भर थाने में बिठाए रहे, DCP ने ACP नौबस्ता को सौंपी जांच

संबंधित समाचार