शाहजहांपुर: भेष बदलकर सर्राफा की दुकान से जेवर चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगदी, पायल, सोने का नाक फूल किया बरामद, महिलाएं खीरी जिले की है

जलालाबाद/शाहजहांपुर, अमृत विचार। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जलालबाद पुलिस ने भेष बदलकर सर्राफा की दुकान से जेवर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफश किया है। पुलिस ने तीन महिलाओं को पकड़ लिया। पकडी गई महिलाएं लखीमपुर खीरी जिले की है। पुलिस ने दो चांदी की पायल तथा एक सोने का नाकफूल बरामद किया है। 

प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया कि सर्राफा व्यापारी गौरव कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सोमवार की सुबह उसकी दुकान पर काला बुरखा पहने दो अज्ञात महिलाएं आयी थी। जेवर खरीदने के नाम पर मौका पाकर दोनों महिलाओं ने जेवर चोरी करके निकल गयी थी। पुलिस टीमें दोनों महिलाओं की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस को सूचना मिली कि बुर्खा पहने दो महिलाएं संदिग्ध अवस्था में गुनारा मोड़ पर खड़ी है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। 

पकड़ी गई महिलाएं प्रेमा देवी निवासी कमलापुर थाना कोतवाली लखीमपुर खीरी तथा तृप्ती निवासी संसारपुर थाना गोला जिला लखीमपुर खीरी है। पुलिस ने महिला अभियुक्तों के कब्जे से नौ हजार रुपये, दो चांदी की पायल व एक सोने का नाक फूल बरामद किया है।

अभियुक्त प्रेमा देवी ने पूछताछ के दौरान बताया कि घर में पालन पोषण करने वाला कोई नहीं है। उसके पति 15 साल पहले छोड़कर चले गए थे। बच्चों की परिवरिश के लिए किसी एक महिला को साथ में लेकर सर्राफा की दुकान पर जेवर खरीदते समय मौका पाकर जेवर चोरी कर लेती हूं। टीम में निरीक्षक रवि शंकर यादव, उप निरीक्षक प्रियव्रत, महिला सिपाही अंजू थी।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: प्रेमी संग मिलकर मां ने बेटी को फंदे पर लटकाया, ग्रामीणों ने बचाया...जानें मामला

संबंधित समाचार