शाहजहांपुर: प्रेमी संग मिलकर मां ने बेटी को फंदे पर लटकाया, ग्रामीणों ने बचाया...जानें मामला
बेटी ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, महिला तथा प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर, अमृत विचार। कटरा क्षेत्र में एक गांव में बेटी ने अपनी मां तथा उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। आरोप है कि मां ने अपने प्रेमी की मदद से बेटी को फंदे से लटका दिया। पुलिस ने महिला तथा उसकी प्रेमी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि वह घर पर नहीं था। उसकी पत्नी का गांव के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसको प्रेम-प्रसंग की जानकारी नहीं थी। छह जून को रात दो बजे गांव का अंकित उसके घर में घुस आया। उसकी पुत्री ने अपनी मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। उसकी पुत्री ने शोर मचाया।
आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपनी प्रेमी के मदद से उसकी 17 वर्षीय बेटी को मारा पीटा व रस्सी से पुत्री के गले में बांधकर कुंडे से जान से मारने की नीयत से लटका दिया। उसकी बेटी ने शोर मचाया तो गांव वाले आ गए और उसकी बेटी को फंदे से उतारा। उसकी पुत्री ने घटना बताना शुरु कर दिया तो उसकी पत्नी व उसका प्रेमी मौका पाकर भाग गए। उसकी पुत्री का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कटरा प्रभारी निरीक्षक गौरव त्यागी ने बताया कि उसने अपनी पत्नी तथा उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत
