शाहजहांपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत
निगोही, अमृत विचार। ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि 12 से ज्यादा घायल हो गए।
निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी भट्टा से ईंट पुवायां क्षेत्र के रामपुर जा रही थी। सुबह लगभग पांच बजे कबीरपुर पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाबू अली के भट्ठे के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली पुवायां की ओर से आ रही पिकअप से टक्करा गया।
घटना में 28 वर्षीय युवक अनूप की मौत हो गई। ट्रॉली पर लेटे उत्तम, पुष्पेंद्र सहित तीन लोग घायल हो गए। जबकि पिकअप में सवार रजनीश, पिक्की देवी, आशा देवी, चंद्रपाल, रेशमा देवी, मानवेंद्र, फूला देवी, रोशन लाल, भानमती, चंद्र सेन, विशाल, राधिका निवासी चठिया सेवाराम थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत घायल हो गए। घटना के बाद चालक-परिचालक पिकअप छोड़ कर भाग गया।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: छप्परदार मकान में लगी आग, हजारों का नुकसान
