शाहजहांपुर: छप्परदार मकान में लगी आग, हजारों का नुकसान
शाहजहांपुर, अमृत विचार। पुवायां रोड पर 132 केवी पैना उपकेंद्र के सामने एक छप्परदार मकान में अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। नगदी समेत हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण चूल्हे की राख कूड़े के ढेर में डाल दी, चिंगारी से आग लगी है।
सिंधौली थाना क्षेत्र में पुवायां रोड पर 132 केवी सब स्टेशन है। सब स्टेशन से कुछ दूरी पर बच्चूलाल ने झोपड़ी डालकर परिवार के साथ रह रहा है। सोमवार की दोपहर दो बजे उसके छप्परदार मकान में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। वह परिवार समेत छप्परदार मकान से जान बचाकर बाहर निकला। उन्होंने शोर मचाया। आस-पास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इधर लोगों ने अग्निशमन कार्यालय को तुरंत सूचना दी।
दमकल मौके पर पहुंची और एक घंटे में आग पर काबू पाया। बच्चूलाल को मौका नहीं मिला कि वह सामान बाहर निकाल सके। पीड़ित बच्चूलाल ने बताया कि घर में बक्शे में रखा दस हजार रुपये, जेवर, टीवी, कपड़ा, बर्तन आदि सामान जल गया है। पीड़ित बच्चूलाल ने बताया कि उसके झोपड़ीनुमा मकान के पीछे कूड़े का ढेर लगा रहता है। पड़ोसी ने दोपहर को चूल्हे की राख निकालकर कूड़े के ढेर पर डाल दी थी। चिंगारी से उसके छप्पर में आग लगी है। वह कई बार पड़ोसी को मना कर चुका था।
प्रभारी निरीक्षक धमेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चूलाल के यहां आग लग गई थी और कोई तहरीर नहीं आई है। इधर रोजा थाना क्षेत्र के गांव सिसौरा में भूसे के ढेर में दोपहर दो बजे आग लग गयी थी। दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: बीजेपी नेता की दुकान से नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी, व्यापारियों में दहशत
