लखनऊ में बच्ची को बचाने गोमती में कूदा युवक लापता, चल रहा रेस्क्यू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में बड़ी घटना सामने आई है। यहाँ 11 साल की एक बच्ची को गोमती नदी में डूबते देख एक युवक उसे बचाने को गोमती नदी में कूद गया। आस-पास के लोगों के शोर मचाने पर गोताखोरों ने बच्ची को तो बचा लिया लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। उसे बचाने के लिए पुलिस गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। ये घटना राजधानी के मदेयगंज इलाके में हुई है। 

ये भी पढ़ें - बदहाली: विस्थापितों को बसंतकुंज में मिले अधूरे घर, बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं   

संबंधित समाचार