Fatehpur Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में नलकूप में सो रहे किसान की मौत...परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में किसान की मौत हो गई

फतेहपुर, अमृत विचार। आबकारी व पुलिस विभाग की सह से बिंदकी क्षेत्र में मिलावटी एवं प्रतिबंधित शराब की बिक्री की जा रही है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा चौकी के तहत हूंसेपुर गांव में एक अधेड़ किसान का शव मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ है। शव के पास शराबी की ऐस बोतलें मिली हैं जिनकी बिक्री जनपद में नहीं होती है। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हूसेपुर गांव निवासी सूर्यभान सिंह उर्फ मुन्ना सिंह (56) गांव में खेती किसानी करता था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम खाना खाने के बाद सूर्यभान साइकिल से रोज की तरह खेतों की तरफ चला गया था। सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने एक खेत में सूर्यभान को मृत अवस्था में पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। 

घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव देख कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि मृतक का शरीर नीला पड़ गया था। सिर में भी चोट के निशान देखे गए हैं। जहरीली शराब के साथ-साथ हत्या की भी परिजनों ने आशंका जताई है। 

बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से छह क्वार्टर देशी शराब की खाली बोतलें बरामद की हैं। जिनमें तीन बोतलें ऐसी हैं जिनकी बिक्री जनपद में नहीं होती है। 

वहीं ग्रामीणों का कहना मृतक शराब का लती नहीं था, कभी-कभार ही पीने का शौक रखता था। वहीं चर्चा यह भी रही कि मृतक कर्ज में भी डूबा था। हालांकि गैरप्रांत की शराब की बोतल मिलने के मामले में सीओ सुशील कुमार दुबे ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur: उर्सला अस्पताल में एक अल्ट्रासाउंड व दो डिजिटल एक्सरे मशीनें कम...मरीजों को लगानी पड़ती लाइन, संख्या अधिक होने पर अगले दिन हो पाती जांच

संबंधित समाचार