ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक बढ़ाने की मांग, शिक्षक संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री को भेजा मांगपत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षक संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर परिषदीय स्कूलों का ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक बढ़ाने की मांग की है। संघर्ष समिति के अमर यादव का कहना है कि भीषण गर्मी व तपती धूप से दिमागी बुखार का सीधा असर है‌। ऐसे में आपदा प्रबंधन द्वारा भी सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक घर से बाहर धूप मे निकलने से मना कर दिया गया है। 

बेसिक शिक्षा को छोड़कर अन्य सभी स्कूलों में 30 जून तक गीष्मावकाश है लेकिन परिषदीय विद्यालयों को 15 जून से खोलने का आदेश दिया गया है। हाल ही में लोकसभा चुनावों मे तपती धूप, गर्मी व हीट वेव के कारण कई शिक्षक कर्मचारियों की मौत भी हो गयी है, जिस पर गर्मी मे चुनाव कराने को चुनाव आयोग ने भी अपनी गलती मानी है। जिले के अफसरों से 30 जून तक गीष्मावकाश बढ़ाने की मांग की जा रही है लेकिन सम्बंधित अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में लू सहित इस तपन मे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान मे रखते हुए उनके हित मे प्राइवेट स्कूलों की तरह परिषदीय स्कूलों को भी 30 जून तक बंद रखे जाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें -NHM: संविदाकर्मियों को घर के पास मिले तैनाती, संघ ने मिशन निदेशक को लिखा पत्र

संबंधित समाचार