शक्ति केंद्र का उद्घाटन : एसपी बोले,फरियादी महिलाओं को मिल सकेगी त्वरित सहायता 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार । पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मंगलवार की देर रात खोड़ारे थाना परिसर में नव निर्मित महिला हेल्प डेस्क "शक्ति केंद्र" व आरक्षी बैरक का फीता काटकर‌ उद्घाटन किया। उसके पहले उन्होने विधि विधान से पूजन भी किया।

शक्ति केंद्र का उद्घाटन करते हुए एसपी ने कहा कि इस महिला हेल्प डेस्क के संचालित होने से महिला फरियादियों को सहायता मिल सकेगी। उन्होने प्रभारी निरीक्षक की तरफ से कराए गए निर्माण कार्यों की प्रशंसा की‌।  

्इरस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय, क्षेत्राधिकारी मनकापुर राजेश कुमार सिंह, मनकापुर कोतवाल संतोष कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक छपिया केसी राय, निरीक्षक दुर्गविजय सिंह, उप निरीक्षक अभिषेक वर्मा, चौकी प्रभारी दिनेश कुमार राय, हेड कांस्टेबल सुग्रीव यादव, पंकज यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: NHM: संविदाकर्मियों को घर के पास मिले तैनाती, संघ ने मिशन निदेशक को लिखा पत्र

 

संबंधित समाचार